17 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਮੁੰਡਾ ਬਣਕੇ ਕੀਤੇ 3 ਵਿਆਹ ਸੁਹਾਗਰਾਤ ਨੂੰ ਜੋ ਹੋਇਆ ਜਾਣਕੇ ਹੋਸ਼ ਉਡ ਜਾਣਗੇ

17 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਮੁੰਡਾ ਬਣਕੇ ਕੀਤੇ 3 ਵਿਆਹ ਸੁਹਾਗਰਾਤ ਨੂੰ ਜੋ ਹੋਇਆ ਜਾਣਕੇ ਹੋਸ਼ ਉਡ ਜਾਣਗੇ

आंध्र प्रदेश – आंध्र प्रदेश से एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह शायद इस तरह का पहला मामला होगा जिसमें एक लड़की ने खुद को लड़के कि तरह दिखाकर एक दो नहीं बल्कि तीन लड़कियों से शादी की। यह मामला ऐसा है जिसके सामने आने के बाद किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है कि कोई किसी को इस तरह से कैसे फंसा सकता है। पुलिस भी इस मामले को लेकर हैरान है। पुलिस को भी ये समझ में नहीं आ रहा कि आखिर एक 17 साल कि नाबालिग लड़की इस तरह किसी को कैसे बहका सकती है।

यह मामला आंध्र प्रदेश का है जहां एक नाबालिग लड़की ने खुद को लड़का बताकर तीन लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और फिर उनसे शादी कर ली। चौंकाने वाली बात ये कि तीनों लड़कियों और उनके परिवारवालों को भी इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि वो लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है। लेकिन, जैसा कहा जाता है कि कोई कितना भी शातिर क्यों न हो एक दिन वो पकड़ा ही जाता है वैसे ही इस लड़की का राज भी एक दिन खुल गया।

आपको बता दें कि यह मामला आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले का है, जहां रहने वाली बी.रामादेवी नाम की लड़की ने तीन लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर शादी कर ली। बी.रामादेवी अभी नाबालिग है। यह मामला उस वक्त लोगों के सामने आया जब बी.रामादेवी की तीसरी पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक रामादेवी कासी नयन मंडल के इतिका लापाडु गांव की रहने वाली है और किसी कताई मील में काम करती है। पुलिस के मुताबिक, रामादेवी बचपन से ही लड़कों जैसे कपड़े पहनती और उन्हीं के जैसे बात किया करती थी। कताई मील में ही काम करने के दौरान उसकी मुलाकात 17 साल की सोनिया (बदला हुआ नाम) से हुई।

सोनिया लड़कों जैसे हुलिया बनाकर रहने वाली रामादेवी के जाल में फंस गई और वो समझ न सकी कि जिससे वह प्यार कर रही है वो असल में लड़का नहीं बल्कि लड़की है। कुछ दिनों तक एक दूसरे से बात करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन, शादी के दो महीने सोनिया को रामादेवी कि असलियत पता चल गई। इसके बाद सोनिया ने अपने परिवारवालों के साथ जाकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई की रामादेवी सोनिया से पहले भी लड़का बनकर दो शादियां कर चुकी है। फिल्हाल पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है।


Posted

in

by

Tags: