ਵਿਆਹ ਦੇ 10 ਦਿਨਾਂ ਬਾਦ ਹੀ ਅਨੁਸ਼ਕਾ ਨੇ ਦੇ ਦਿਤੀ ਵੱਡੀ ਖੁਸ਼ਖਬਰੀ ਟਵੀਟ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਕੇ ਉਹ ….

ਵਿਆਹ ਦੇ 10 ਦਿਨਾਂ ਬਾਦ ਹੀ ਅਨੁਸ਼ਕਾ ਨੇ ਦੇ ਦਿਤੀ ਵੱਡੀ ਖੁਸ਼ਖਬਰੀ ਟਵੀਟ ਕਰਕੇ ਕਿਹਾ ਕੇ ਉਹ। ….

मुम्बई –  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी काफी दिनों से सुर्खियों में है। इन दोनों की शादी की खबरें काफी वायरल हो रही है। शादी, हनीमून रिसेप्शन से लेकर ड्रेस तक के चर्चे सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। आपको बता दें कि  रोम में हनीमून के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने देश वापस लौटते ही 21 दिसम्बर को दिल्ली के ‘द ताज पैलेस’ होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। इटली में शादी और रोम में हनीमून के बाद इंडिया लौटते ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।

21 दिसम्बर को दिल्ली के ‘द ताज पैलेस’ होटल में हुए रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी के अलावा, भारतीय टीम के कई दिग्गज क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स-एक्ट्रेसेस भी शामिल हुए। विराट और अनुष्का की शादी, हनीमून और रिसेप्शन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन, अब एक नई खूशखबरी सामने आई है। खबर के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने एक ट्वीट करके एक खूशखबरी शेयर कि है। दरअसल, अनुष्का ने ट्विटर पर एक ट्वीट करके खुद को फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी मैगज़ीन के सबसे बेहतरीन 100 लोगों की लिस्ट में शामिल होने की खुशखबरी दी है।

गौरतलब है कि अनुष्का ने NUSH ब्रांड नाम से अपनी एक कपड़ों की कंपनी शुरु कि है, जिसके बाद फोर्ब्स की लिस्ट में अनुष्का को 28.25 करोड़ की कमाई के साथ 32वीं रैंक पर रखा गया है। आपको बता दें कि फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी मैगज़ीन की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को 7वें और दीपिका पादुकोण 11वें स्थान पर रखा गया है। अनुष्का ने फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी मैगज़ीन की लिस्ट में अपना नाम आने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

गौरतलब है कि अनुष्का अपने फैंस को 2018 में जबरदस्त गिफ्ट देने वाली हैं। क्योंकि अगले साल अनुष्का की एक-दो नहीं बल्कि 3 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 9 फरवरी 2018 को परी नाम से अनुष्का की साल की पहली फिल्म आने वाली है। तो वहीं 2 अक्टूबर 2018 को सुई धागा नाम से अनुष्का की साल कि दुसरी फिल्म और 21 दिसम्बर 2018 क आनन्द एल. राय के निर्देशन में अनुष्का की साल की तीसरी फिल्म आने वाली है जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

इस फिल्म के डायरेक्टर आनन्द एल राय होंगे, ये तो तय हो चुका है लेकिन इसका नाम अभी फाइनल नहीं हो सका है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में एक बार फिर से शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की तिकड़ी देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि इन तीनों की जोड़ी को पहले भी जब तक है जान फिल्म में देखा जा चुका है। आपको बता देते हैं कि शादी, हनीमून और रिसेप्शन के बाद जहां अनुष्का अपनी फिल्मी करियर में जुट जाएंगी तो वहां विराट टीम इंडिया के कप्तान के रुप में वापस टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।


Posted

in

by

Tags: