ਆਹ ਦੇਖੋ ਕੁਦਰਤ ਦੇ ਰੰਗ ਕਿਸੇ ਬਚੇ ਦੇ ਨੇ 3 ਹੱਥ ਤੇ ਕਿਸੇ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਨੇ 3 ਛਾਤੀਆਂ (ਤਸਵੀਰਾਂ ਦੇਖੋ )

ਕਿਸੇ ਬਚੇ ਦੇ ਨੇ 3 ਹੱਥ ਤੇ ਕਿਸੇ ਔਰਤ ਦੀਆਂ ਨੇ 3 ਛਾਤੀਆਂ (ਤਸਵੀਰਾਂ ਦੇਖੋ )

यह किसी चमत्कार से कम नहीं।
ये दुनिया बड़ी निराली है। यहाँ बसने वाले जीव-जंतु भी बड़े निराले हैं। इन जीव-जंतुओं में ही हम इंसान भी आते हैं। अक्सर ही आपने लोगों के अजीबोगरीब शौक के बारे में सुना होगा। अजीब-अजीब आदतों के बारे में भी सुना होगा। मगर कुछ लोग भी ऐसे होते हैं जो सामान्य से कहीं ज्यादा अलग होते हैं।

मतलब कि आमतौर पर हर व्यक्ति की दो आंखें, दो हाथ, दो पैर होते हैं। मगर किसी इंसान के पास कभी यही चीजें दो से भी ज्यादा हो तो आप क्या कहेंगे। कारण कि ऐसा होता तो है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास दो से ज्यादा पैर या हाथ हैं।

कभी ऐसा प्राकृतिक रूप से होता है तो कभी किसी सर्जरी की वजह से। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ लोगों से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। इनके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं यह पूरा मामला।

हनुमान जी के वंशज

चन्द्रे ओरम पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। उनके शरीर में 14.5 इंच का एक अंग पूंछ की तरह है। लोग उन्हें हनुमान जी का रूप मानते हैं। दूर-दूर से उनकी पूजा करने भी आते हैं। चन्द्रे पेड़ पर भी चढ़ जाते हैं। यह लोगों को और आकर्षित करता है।

इतने बड़े हाथ

कुछ इंसानों के बड़े तो कुछ के छोटे हाथ हो सकते हैं। मगर थाईलैंड की यह शॉप ऑनर एक अजीब ही तरह की बीमारी से जूझ रही है। Duangjay Samaksmam पिछले लगभग 50 सालों से असहनीय दर्द को झेल रही हैं। इस बीमारी में हाथ और बाहों में ही सारा फैट जमा होने लगता है। डॉक्टर के अनुसार हाथ को काट देना ही इस बीमारी से छुटकारा दिला सकता था। मगर इस महिला ने इस बात से इनकार कर दिया।

34 उंगलियों वाला बच्चा

एक आम आदमी के हाथों-पैरों में कुल मिलाकर 20 उंगलियां होती हैं। मगर उत्तर प्रदेश के अक्षत सक्सेना दोनों हाथों में 7-7 और दोनों पैरों में 10-10 ऊंगलियों के साथ पैदा हुए थे। एक सर्जरी के बाद उनकी अतिरिक्त उंगलियों को हटा दिया गया था।

तीन ब्रेस्ट वाली महिला

आमतौर पर महिलाओं के दो ब्रेस्ट भी भारी ही पड़ते हैं। मगर इस युवती के तीन स्तन हैं। जैस्मीन त्रिडेविल नाम की इस युवती ने अपनी मर्जी से एक अतिरिक्त स्तन इम्प्लांट करवाया है। इस युवती के अनुसार वो चाहती थीं कि पुरुष उसकी ओर आकर्षित ना हो, इसलिए उसने यह सर्जरी करवाई।

इस युवती की जुबान वाकई लंबी है।

‘लंबी जुबान’ को लेकर ताने तो आपने बचपन से ही सुने होंगे। लेकिन Gerkary Bracho Blequett की जीभ वाकई बहुत लंबी है। वो अपनी जीभ से नाक से लेकर कोहनी तक बहुत छू सकती हैं। खबरों की माने तो Gerkary की जीभ की लंबाई 4.5 इंच है। इस युवती का मानना है कि इसकी जीभ दुनिया में सबसे लंबी जीभ है।

चेहरे पर चेहरा

2009 में चीन के Huikang ने रेयर बर्थ फेशियल डिफेक्ट के साथ जन्म लिया था। 2010 में Huikang खबरों में आए थे। मीडिया में इस बच्चे को ‘मास्क बॉय’ भी नाम दिया गया। डॉक्टर्स ने दो सर्जरी करके Huikang के चेहरे को ठीक कर दिया था। हालांकि उनका यह भी कहना है कि Huikang के चेहरे की हड्डियां ठीक तरह से बढ़ रही है या नहीं ये देखने के लिए उन्हें 10 साल का इंतजार करना होगा।

तीन हाथों के साथ पैदा हुआ था यह बच्चा।

दुनियाभर में कुछ दर्जन लोग हैं, जो कई सौ सालों में Elephantiasis नाम की बीमारी का शिकार हो चुके हैं। चीन की Wang Cheng भी उनमे से एक है। यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। Cheng 6 साल की उम्र से इस बीमारी से ग्रसित थी। हालांकि बाद में ताइवान में इस युवती का ऑपरेशन हुआ और वो नार्मल भी हो गई।

तीन हाथ

आमतौर पर एक व्यक्ति के दो ही हाथ होते हैं। मगर चीन के Jie-Jie तीन हाथों के साथ पैदा हुए थे। हालांकि जब वे दो माह के थे तो उनका ऑपरेशन से यह हाथ हटा दिया गया। हालांकि Jie-Jie के बचे हुए हाथ को लंबे समय तक फिजिकल थेरेपी की जरूरत होगी।

देखिए कैसे सिर में उग आई नाक।

यह तो हम सभी जानते हैं कि नाक माथे के नीचे और होठों के ऊपर होती है। मगर चीन के Xiaolian के तो माथे पर नाक दिख रही है। दरसअल Xiaolian की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में उनकी नाक का हिस्सा बुरी तरह चोटिल हो गया था। इसलिए डॉक्टर ने उनके माथे पर टिश्यूज की मदद से नाक को उगाकर बढ़ा किया।

हाथ में कान
मिस्टर जी का भी एक कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनका कान डैमेज हो गया था। इसलिए डॉक्टर ने उनके हाथ पर इस कान को ग्रो किया था।


Posted

in

by

Tags: