ਐਸ਼ਵਰਿਆ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ 75 ਲੱਖ ਦਾ ਲਹਿੰਗਾ , ਤਾਂ ਸ਼ਿਲ‍ਪਾ ਨੇ ਪਾਇਆ 50 ਲੱਖ , ਇਹ ਹਨ ਅਭੀਨੇਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗੇ ਲਹਿੰਗੇ

ਐਸ਼ਵਰਿਆ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ 75 ਲੱਖ ਦਾ ਲਹਿੰਗਾ , ਤਾਂ ਸ਼ਿਲ‍ਪਾ ਨੇ ਪਾਇਆ 50 ਲੱਖ , ਇਹ ਹਨ ਅਭੀਨੇਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹਿੰਗੇ ਲਹਿੰਗੇ

फिल्मी दुनिया में अफेयर, लिव इन रिलेशनशिप, ब्रेकअप्स, शादी, तलाक और फिर शादी आम बात है और बॉलीवुड में ही इन सब बातों को बहुत अच्छे से समझा जा सकता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। चाहे वो साधारण लड़की हो या फिर कोई बड़ी हस्‍ती हर किसी के जीवन का ये लम्‍हा खास होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड एक्‍ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्‍होंने अपनी शादी में ऐसा लहंगा पहना जिसकी तारीफ हर एक व्‍यक्ति ने की। तो आइए जानते हैं उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिसने सबसे महंगे आउटफिट पहने थे।

1. अनुष्का शर्मा – सबसे पहले बात करते हैं अनुष्का शर्मा की जिनकी शादी काफी चर्चे में रही। इन्‍होने अपनी शादी चोरीछिपे की लेकिन उसके बावजूद इनकी शादी की चर्चा कई दिनों तक सोशल मीडिया से लेकर हर जगह छाई रही। आपको शायद जानकारी नहीं होगी लेकिन बता दें कि इन्होंने अपनी शादी में 30 लाख रुपए का लहंगा पहना था और इस लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। सब्‍यसाची एक मशहूर डिजाइनर है जो अभिनेत्रियों के लिए एक से एक ड्रेस डिजाइन करते हैं।

2. ऐश्वर्या राय बच्चन- जी हां ऐश्वर्या राय बच्‍चन इन्‍हें तो आप जानते ही होंगे आपको बता दें कि जब ऐश्‍वर्या की शादी हुई थी उस समय उन्‍होंने अपनी शादी में 75 लाख का लहंगा पहना था। जिसे की नीता लूला ने डिजाइन किया था। वाकई में ये लहंगा देखने में बेहद खुबसूरत था।

3. शिल्पा शेट्टी – शिल्पा शेट्टी आजकल एक फिटनेस आइकन के रूप में उभरकर सामने आ चुकी है हालांकि इससे पहले भी ये एक एक्‍ट्रेस रह चुकी है पर शादी के बाद ये फिल्‍मी दुनिया से दूरी बना चुकी हैं। वहीं आपको बता दें कि शिल्‍पा ने अपनी शादी के लिए 50 लाख का लहंगा पहना था। इसे तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन किया था।

4. करीना कपूर- करीना कपूर जिनकी शादी अभी कुछ ही साल पहले सैफ अली खान से हुई थी इन्‍होने अपनी शादी में 50 लाख का लहंगा पहना था। जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी और अब उनका एक प्‍यारा सा बेटा भी है जो जन्‍म से ही चर्चा में बना हुआ है।

5. जेनेलिया डिसूजा – जेनेलिया को तो आप सभी जानते ही होंगे ये एक मशहूर और खुबसूरत अदाकारा रह चुकी है इन्‍होंने अपनी शादी में मराठी ऑउटफिट पहना था जिसे नीता लूला ने डिजाइन किया था। इसकी कीमत 17 लाख थी।

6. बिपाशा बासु- बिपाशा बासु ने हाल ही में कुछ ही साल पहले करण से शादी की बता दें कि इनकी शादी भी काफी चर्चा में बनी रही। शादी के बाद 4 लाख का महंगा पहना था। इसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।

7. सोनम कपूर : आप सभी जानते हैं कि हाल ही में सोनम कपूर अपनी शादी में किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं ये भी बता दें कि इन्‍होनें अपनी शादी में जो लहंगा पहना था उसे तैयार करने में करीब 18 महीनों की मेहनत लगी थी।


Posted

in

by

Tags: