ਵਰਮਾਲਾ ਹੁੰਦੇ ਹੀ ਦੁਲਹਨ ਨੇ ਦੁਲਹੇ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਚਪੇੜ ਅਤੇ ਸਭ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕੱਢਣ ਲੱਗ ਗਏ ਗਾਲਾ , ਵਜ੍ਹਾ ਜਾਣਕੇ ਸਭ ਦੇ ਹੋਸ਼ ਉੱਡ ਗਏ

ਵਰਮਾਲਾ ਹੁੰਦੇ ਹੀ ਦੁਲਹਨ ਨੇ ਦੁਲਹੇ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਚਪੇੜ ਅਤੇ ਸਭ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕੱਢਣ ਲੱਗ ਗਏ ਗਾਲਾ , ਵਜ੍ਹਾ ਜਾਣਕੇ ਸਭ ਦੇ ਹੋਸ਼ ਉੱਡ ਗਏ

शादी का फैसला एक ऐसा फैसला होता है जो बहुत ही सोच समझकर करना पड़ता है। शादी करना किसी सपने से कम नहीं है। ज़िंदगी में एक बार शादी करने का मौका मिलता है, उस इंसान के साथ ज़िंदगी भर साथ रहना पड़ता है इसीलिए इस वक्त अगर कोई भूल हुई तो समझो कि हमेशा के लिए पछताना पड़ेगा। शादी एक सुंदर अनुभव होता है, दो लोगों के साथ साथ दो परिवारों का मेल होता है। हर कदम बहुत ही सोच समझकर उठाना पड़ता है।

जिस दिन शादी होती है बहुत सारे लोग जुड़े होते हैं, अगर इस समय कोई ऐसी बात हो जाए तो शादी एक तमाशा बन जाती है। कुछ ऐसा ही एक वाक्या एक शादी के दौरान हुआ जहां दुल्हन ने दुल्हे को चांटा तक मार दिया। चलिए बताते हैं आपको कि आखिर क्या हुआ जो दुल्हन को ये कदम उठाना पड़ा।

जयमाला पड़ते ही दुल्हन ने दी गालियां

दरअसल, झांसी के 65 किलोमीटर दूर एक जगह पर हो रही शादी में उस वक्त सब हैरान रह गये जब अचानक दुल्हन-दूल्हे को गाली देने लगी। जी हां ये सुनने में थोड़ा हास्यास्पद जरुर लग रहा होगा मगर ये सच है। शादी में बारात का स्वागत हुआ, जयमाला की तैयारियां शुरु हुई। दुल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए शादी की स्टेज पर पहुंचे। लेकिन जैसे ही जयमाला की प्रक्रिया हुई उसके तुरंत बाद ही अचानक एक ट्विस्ट आया और दुल्हन ने दूल्हे को सरेआम शादी में ही गाली देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गुस्साई दुल्हन ने दूल्हे को शादी में एक चांटा तक जड़ दिया।

क्यों किया दुल्हन ने ऐसा ?

इस घटना तो देखकर शादी में मौजूद सभी मेहमान दंग रह गए। हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर हुआ क्या जो दुल्हन ने इतना बड़ा कदम उठाया। तो जानकारी के लिए बता दें कि जयमाला करके जैसे ही दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर लगी कुर्सियों पर बैठे तो वैसे ही किसी ने दुल्हन को दूल्हे के हाल ही में चल रहे अफेयर के बारे में बता दिया। जिसे जानकर दुल्हन गुस्से में आग बबूला हो गई और अपना आपा खो बैठी। गुस्से में आकर भरी शादी के बीच ही दूल्हे को गाली देने लगी। सारा मामला इस कद्र बिगड़ गया कि दुल्हन ने सेहरा बांधे खड़े दूल्हे को थप्पड़ तक मार दिया जिसके चलते दूल्हा वहां से बारात लेकर वापस चला गया।

दुल्हे ने की थी दहेज की मांग

दुल्हन के परिवार वालों ने बारात लौटने के बाद दुल्हे पक्ष के लोगों पर आरोप भी लगाया है कि वर पक्ष के लोगों ने शादी में दहेज की मांग भी की थी। दूल्हे ने शादी के लिए महंगी गाड़ी और 6 लाख रूपये की मांग की थी लेकिन लड़की पक्ष ने लड़के को अच्छा समझ उनकी मांग पूरी भी की लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उसका किसी और से अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे के बारे में बहुत कुछ शर्मनाक खुलासे भी किये जिसके बाद ये शादी ही रद्द करनी पड़ी।


Posted

in

by

Tags: