ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਤਾਜਾ ਵੱਡੀ ਖਬਰ – ਬੋਲੀਵੁਡ ਦੇ ਇਸ ਮਸ਼ਹੂਰ ਐਕਟਰ ਦੀ ਹੋਈ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ

ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਤਾਜਾ ਵੱਡੀ ਖਬਰ – ਬੋਲੀਵੁਡ ਦੇ ਇਸ ਮਸ਼ਹੂਰ ਐਕਟਰ ਦੀ ਹੋਈ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ਛਾਇਆ ਮਾਤਮ

 

 

जीवन और मौत देना किसी के हाथ में नहीं है। इस दुनिया में जो भी आया है उसे एक ना एक दिन जाना ही है। अमीर हो या गरीब मरने के बाद कोई भी अपने साथ कुछ नहीं ले जा पाता है।

 

लोगों के साथ बस उनके कर्म ही जा पाते हैं। जो अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें मरने के बाद भी लोग याद करते हैं, वहीँ बुरा कर्म करने वालों को लोग भूल जाते हैं। जी हाँ अपने काम से सबके दिलों पर राज करने वाला एक और बॉलीवुड अभिनेता इस दुनिया से विदा हो गया है।

शोले को उनके किरदारों ने कर दिया अमर:

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से शोले भी एक है। जब भी शोले का नाम आता है तो सबके दिमाग में शोले का एक-एक किरदार घुमने लगता है। रमेश शिप्पी ने इस फिल्म के लिए हर किरदार को चुन-चुन कर लिया था। मुख्य भूमिका निभाने वाले धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन से लेकर साइड भूमिका निभाने वाले सभी एक्टरों ने बेहतर अभिनय किया था और इस फिल्म को हमेशा के लिए अमर कर दिया। आज भी लोग शोले को बड़े चाव से देखते हैं।

गुरुवार की रात को हार्ट अटैक से हो गयी मौत:

शोले के डायलॉग काफी प्रसिद्द हुए थे। शोले के जय-वीरू से लेकर वसंती और गब्बर तक सबको लोगों के खूब पसंद किया था। इसके साथ ही साइड कलाकारों को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। शोले का जेल वाला सीन अगर आपको याद होगा तो जेल में जय वीरू के साथ काफी कैदी बंद थे। उन्ही में से एक हिजड़ा की भूमिका निभाने वाला एक्टर भी था। जी हाँ आप सही समझे हम बात कर रहे हैं एक्टर राजकिशोर की। आपको जानकर काफी दुःख होगा कि राजकिशोर का गुरुवार की रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

शोले में असरानी के साथ करते हैं नटखट इशारे:

85 साल के राजकिशोर ने गुरुवार को रात में लगभग 1:30 बजे अपने मुंबई स्थित घर में आखिरी साँसे ली। राजकिशोर ने अपने फ़िल्मी कैरियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शोले भी उन्ही में से एक थी। शोले में उनका एक सीन काफी फेमस हुआ था, जब वह जेलर बने असरानी की आँखों में आँखे मिलकर नटखट इशारे करते हैं। इस सीन को देखकर आज भी लोग अपनी हंसी नहीं छुपा पाते हैं। राजकिशोर को फिल्मों में उनके योगदान के लिए हमेशा ही याद किया जायेगा। राजकिशोर के मौत की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड एक बार फिर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गयी है।

राजकिशोर कई बॉलीवुड फिल्मों में कर चुके थे काम:

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी की भी भी मृत्यु हो गयी थी। श्रीदेवी की मृत्यु उस समय हुई थी, जब वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गयी हुई थी। श्रीदेवी की मौत बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा धक्का था। अब एक्टर राजकिशोर की मौत बॉलीवुड के लिए बड़ी हानि है। आपको बता दें राजकिशोर ने बॉलीवुड की तहलका, शहजादी, फ़रिश्ते, एक नया रिश्ता, काला धंधा गोरे लोग, तन-बदन और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे।


Posted

in

by

Tags: