ਇਸ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਕਿਵੇ ਖੇਡ ਦੇ ਹੋਲੀ। ਦੇਖੋ ਫੋਟੋਆਂ ਵਿਚ ਨਜ਼ਾਰਾ….

ਇਸ ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਕਿਵੇ ਖੇਡ ਦੇ ਹੋਲੀ। ਦੇਖੋ ਫੋਟੋਆਂ ਵਿਚ ਨਜ਼ਾਰਾ….

फागुन का महीना शुरू होते ही होली की मस्‍ती की रंग सब पर चढ़ने लगता है सिर्फ भारत ही पूरी दुनिया में होली का त्यौहार अपनी परंपरा के अनुसार अलग अंदाज से मनाई जाती है। दुनिया के कई इलाकों में भी ऐसे ही त्‍योहार मनाए जाते हैं जिनकी सूरत काफी हद तक हमारी होली से जुड़ी हुई लगती है।ऐसे त्‍योहारों में थाईलैंड में मनाया जाने वाला ‘सॉन्‍गकरण’, स्‍पेन का ‘ला टॉमाटीना’, साउथ कोरिया का ‘बोरयॉन्‍ग मड फेस्टिवल’ जैसे कई उत्‍सव हैं जो हमारी होली जैसा ही कुछ जश्‍न मनाते हैं। जबकि आस्ट्रेलिया के कई शहरों में बसे भारतीयों द्वारा देशी-विदेशी तरीके से होली का त्यौहार मनाया जाता है।

होली मनाने का सबका अलग-अलग तरीका होता है। हम होली को लेकर ऐसे ही कुछ पढ़ रहे थे कि कुछ हैरान होली मनाने के तरीके हमारे सामने आए तो सोचा कि आप लोगों के साथ भी शेयर कर लें।

जब बात हो होली की, तो रंग…मस्ती..उड़ता हुआ गुलाल, ठंडाई…हुल्लड़बाजी की तस्वींरे सामने आ जाती हैं। ये तस्वीरें हिंदुस्तान को ही बयां करती है। दुनिया में भारतीय लोग जब भी होली खेलते हैं, तो रंगों से सराबोर हो जाते हैं। पर दक्षिण कोरिया में भी होली मनाई जाती है। एकदम उत्तर भारतीय होली की तर्ज पर।

उत्तर भारतीय होली यानि सिर्फ रंगो की होली नहीं, बल्कि कीचड़ से भी खेली जाती है। ये होली हमारे गंवई इलाकों में ही खेली जाती है। ठीक ऐसी ही होली दक्षिण कोरिया में भी खेली जाती है। ये बाकायदा 10 दिनों तक खेल जाती है।

Image result for mud festival girls enjoying

दक्षिण कोरिया में बोरियांग मड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। एक-दूसरे को कीचड़ में डुबोकर लोग इस उत्सव का मजा लेते हैं। दो हफ्तों तक चलने वाला ये फेस्टिवल राजधानी सियोल के दक्षिण में मौजूद बोरियांग में चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए हर साल दुनियाभर से 20 से 30 लाख टूरिस्ट पहुंचते हैं।

फेस्टिवल के दौरान कीचड़ का पूल बनाया जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे को कीचड़ में डुबोते हैं और तरह-तरह के खेल खेलते हैं। इसके साथ ही रंगों वाले कीचड़ से भी लोगों को रंगा जाता है। फेस्टिवल के दौरान लोग म्यूजिक और खेल-कूद का भी मजा लेते हैं।

 

बोरियांग में डेचियानों के समुद्र तटों पर भी टूरिस्ट मड फेस्टिवल का मजा लेते दिख जाएंगे। खास बात तो ये है कि इस फेस्टिवल के दौरान जिस कीचड़ का इस्तेमाल किया जाता है, वो मिनिरल से भरपूर होता है। ये कीचड़ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है।

Related image

 

कोरिया में मनाए जाने वाले मड फेस्टिवल को आप स्पेन के टोमाटिनो फेस्टिवल की तरह देख सकते हैं। दक्षिणी कोरिया के इस मड फेस्टिवल के लिए महिलाएं अपने चेहरे पर रंग लगाती हैं।

मड फेस्टिवल में लड़कों की ही तरह लड़कियां भी कीचड़ में होने वाली कुश्ती में पूरे उत्साह से शरीक होती हैं।


Posted

in

by

Tags: