ਇਹ ਹੈ The great khali ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੇਖੋ ਤਸਵੀਰਾਂ……

ਇਹ ਹੈ The great khali ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੇਖੋ ਤਸਵੀਰਾਂ…..

जालंधर (पंजाब).WWE में देश की पहचान बनाने वाले हिमाचल के दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली ने रेसलिंग के मैच के दौरान एक विदेशी लड़की को किस कर लिया था। जब उनकी पत्नी ने खली और विदेशी लड़की के किस का टेलीकास्ट देखा था तो

उन्होंने तुरंत खली को इंडिया वापस आने की बात कही थी। ‘द ग्रेट खली’ 27 अगस्त को 42 साल के हो जाएंगे। दुनियाभर में रेसलिंग में अपना नाम बना चुके खली के बर्थडे पर DainikBhaskar.com बता रहा है उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। 2002 में हुई थी खली और हरपिंदर की शादी…

– द ग्रेट खली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सिराइना गांव के रहने वाले हैं।
– खली का जन्म 27 अगस्त को मिडिल क्लास पंजाबी राजपूत फैमिली में हुआ था।
– उनके पिता ज्वाला राम पेशे से किसान जबकि मां तंदी देवी हाउस वाइफ थीं।
– ग्रेट खली और जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हरमिंदर कौर की शादी साल 2002 में हुई थी।
– दोनों की करीब चार साल की एक बेटी अवलीन राणा है। जब वो 19 महीने की थी तो पहली बार खली और हरपिंदर के साथ दिखी थी।

– अवलीन राणा का जन्म फरवरी 2014 में हुआ। हरपिंदर कहती हैं कि वे बेटी को भी पिता की तरह रेसलर बनाएंगी।
रियलिटी शो बिग बॉस के बारे में खली ने किया था ये खुलासा
– बिग बॉस सीजन-4 के उपविजेता रहे द ग्रेट खली ने बताया था कि बिग बॉस में भाग लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को जो टास्क दिए जाते है। वे प्री-प्लान्ड होते हैं।

– लेकिन व्यूअर्स के बीच उसे ऐसे दिखाया जाता है, जैसे सबकुछ लाइव चल रहा हो। उन्होंने बताया था कि शो की TRP बढ़ाने के लिए ऐसा किया जाता है।
– खली के मुताबिक, शो में ग्लैमर, प्यार, लड़ाई-झगड़ा सब कुछ स्क्रिप्ट का पार्ट होता है। इसमें ही पार्टिसिपेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखानी होती है।
बचपन में इस बीमारी से पीड़ित थे खली

– बचपन में ग्रेट खली Gigantism नाम की बीमारी से पीड़ित थे जिसके चलते उनका माथा, नाक, ठुड़ी और कान असामान्य रूप से बड़े हो गए।
– इसी के चलते वे अपने सातों भाई-बहनों और फैमिली में सबसे अलग थे। केवल उनके दादा की लंबाई (6फुट 6इंच) थी जो उनके करीब है।
– बताया जाता है कि फैमिली की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उनकी पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाई।

– फैमिली के लिए खली और उनके भाइयों को पास के दूसरे गांवों में जाकर मजदूरी तक करनी पड़ती थी।
– बताया जाता है कि खली जैसे-जैसे बड़े हो रहे थे, उनके साइज के कपड़े और जूते बाजार में मिलने मुश्किल होते थे।
– उनके लिए कपड़े खास तौर पर सिलवाए जाते थे जबकि शिमला में एक मोची से जूते और चपप्ले बनवाने पड़ते थे।

पुलिस अफसर ने दिया था ये ऑफर
– बताया जाता है कि एक दिन पंजाब पुलिस का ऑफसर शिमला घूमने आया। जब उसने खली को देखा तो उन्हें पंजाब पुलिस में शामिल होने का ऑफर दिया।
– उस अफसर ने पंजाब आने के लिए खली को कुछ पैसे भी दिए थे। इस तरह कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने छोटे भाई के साथ पंजाब पुलिस को ज्वाइन कर लिया।

– जब खली ने पंजाब पुलिस में थे तो उनदिनों रेसलिंग बूम पर था। इसी दौरान पंजाब पुलिस ने उन्हें पहलवानी की ट्रेनिंग दिलाई।


Posted

in

by

Tags: